महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के साधनात्मक सामाजिक समर्थन का तुलनात्मक अध्ययन रवि शंकर वर्मा

31 Mar

Authors: रवि शंकर वर्मा

Abstract: इस अध्ययन का उद्देश्य महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के साधनात्मक सामाजिक समर्थन का तुलनात्मक अध्ययन करना था | इस अध्ययन के लिए सामाजिक समर्थन मापनी का उपयोग किया गया | न्यादर्श 300 पुलिसकर्मियों (150 पुरूष पुलिसकर्मी एवं 150 महिला पुलिसकर्मी ) का था | प्राप्त प्रदत्तों को उपयुक्त सांख्यिकीय विधियों मध्यमान, मानक विचलन एवं क्रान्तिक – अनुपात की सहायता से विश्लेषण किया गया | महिला एवं पुरूष पुलिसकर्मियों के साधनात्मक सामाजिक समर्थन प्राप्तांकों में सार्थक अंतर पाया गया |

DOI: https://doi.org/10.5281/zenodo.19352292